विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला तैयारी को लेकर समीक्षा : मंत्री नीतीश मिश्रा बोले- श्रावणी मेला अब 30 नहीं, 65 दिन का होगा
भागलपुर: हर साल लगने वाला विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर नगर विकास एवं आवास विभाग सह जिला प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा ने सुलतानगंज नगर परिषद सभागार में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक किया. बैठक में भागलपुर सांसद अजय मंडल, बांका सांसद गिरधारी यादव,भागलपुर,कहलगांव, पीरपैंती, सुलतानगंज के विधायक भी बैठक में मौजूद रहे. मंत्री ने कहा कि श्रावणी मेला अब30दिन का नहीं, सावन भादो मिलाकर65दिन का होगा.
उन्होंने मेला की तैयारियों की समीक्षा बैठक के बाद बताया कि सरकार की सोच है कि सुलतानगंज में सालभर श्रद्धालुओं को समुचित व्यवस्था मिले. पर्यटक के नजरिए से भी काम होगा. इससे अर्थव्यवस्था व रोजगार सृजन पर भी असर पड़ेगा. विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल ने श्रावणी मेला को राष्ट्रीय मेला का दर्जा देने का सुझाव दिया. मंत्री ने कहा, इसकी प्रक्रिया क्या होगी. यह कैसे संभव होगा. इस पर गंभीरता से विचार किया जाएगा.
मंत्री नीतीश मिश्रा ने डीएम से कहा, मेला क्षेत्र की दुकानों के संचालक कौन हैं, यह पहचान दिखे. फूड सिक्योरिटी की शिकायत नहीं हो. पुलिस, प्रशासन सख्त न हो. टेक्नोलॉजी सपोर्ट चाहिए तो वह भी मिलेगा. सोशल मीडिया का इस्तेमाल करें. ज्यादा से ज्यादा यंगस्टर्स को जोड़ें. समीक्षा बैठक में डीएम सहित सभी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे.
भागलपुर से डबलू कुमार की रिपोर्ट -