कुर्सी छोड़ी
स्पीकर अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर जोरदार बहस,RJD के तीन विधायकों ने पाला बदला..
PATNA:-राज्यपाल के अभिभाषण के बाद बिहार विधानसभा में स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है.चर्चा से पहले स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस को बीजेपी विधायक नंद किशोर यादव को फिर से पढ़ने को कहा और फिर इस प्रस्ताव पर चर्चा शुरू करने के लिए विधानसभा उपाध्यक्ष को बुलाकर वे विपक्ष की कतार में आरजेडी विधायक के साथ बैठ गये.
वहीं स्पीकर ने विधानसभा मे स्पीकर पद पर आसीन करने के लिए लालू,राबड़ी,एवं तेजस्वी के साथ ही सीएम नीतीश कुमार का आभार जताया.इस बीच बहस के दौरान ही आरजेडी के तीन विधायक चेतन आनंद,नीलम देवी और प्रह्लाद यादव ने पाला बदल लिया और विपक्ष की जगह सत्तापक्ष के साथ जा बैठे
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।