BIHAR NEWS
विधायक संजीव चौरसिया ने छठ व्रतियों के बीच पूजा सामग्री वितरण कार्यक्रम का लिया जायजा, स्माइली संघ के प्रयासों की सराहना की
Patna : पटना में लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर सामाजिक संगठनों की ओर से सेवा और स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में गर्दनीबाग रोड नंबर-15 स्थित बापू टावर के पास स्माइली संघ की ओर से छठ व्रतियों के बीच पूजा सामग्री का वितरण किया गया. साथ ही क्षेत्र में साफ-सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया.
कार्यक्रम में दीघा विधायक संजीव चौरसिया और पूर्व मेयर प्रत्याशी बिट्टू सिंह भी पहुंचे. विधायक संजीव चौरसिया ने कार्यक्रम का जायजा लिया और छठ व्रतियों की सेवा में जुटे स्माइली संघ के सदस्यों के प्रयासों की सराहना की.
इस दौरान संघ के अध्यक्ष हिमांशु राज ने बताया कि स्माइली संघ पिछले 50 वर्षों से छठ व्रतियों के बीच पूजा सामग्री का वितरण कर रहा है. श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए साफ-सफाई और रोशनी की व्यवस्था भी की गई है, ताकि छठ व्रतियों को पूजा के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं हो.
उन्होंने कहा कि छठ महापर्व बिहार की संस्कृति, आस्था और परंपरा का प्रतीक है. ऐसे में जरूरतमंद व्रतियों की मदद करना और पूजा स्थलों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखना संघ की सामाजिक जिम्मेदारी है.
कार्यक्रम में संघ के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे.
पटना से नीरज उपाध्याय की रिपोर्ट-
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।