Hindi News / गन्ना किसानों के खाते में आएगी बकाया राशि!, सासामुसा चीनी मिल का 42.99...

विधायक अमरेंद्र पाण्डेय की पहल सफल : गन्ना किसानों के खाते में आएगी बकाया राशि!, सासामुसा चीनी मिल का 42.99 करोड़ बकाया भुगतान स्वीकृत

Edited By:  |
vidhayak amrendra panday ki pahal safal

गोपालगंज : जिले में जहां गन्ना किसानों के लिए राहत की बड़ी घोषणा हुई है. कुचायकोट विधायक अमरेंद्र कुमार पाण्डेय की पहल पर सासामुसा चीनी मिल से जुड़े किसानों के बकाया भुगतान को मंजूरी मिल गई है.

जिले के कुचायकोट क्षेत्र के गन्ना किसानों को बड़ी सौगात मिली है. कुचायकोट विधायक अमरेंद्र कुमार पाण्डेय की पहल पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सासामुसा चीनी मिल से जुड़े किसानों की बकाया राशि *42 करोड़ 99 लाख 9 हजार 95 रुपये* जारी करने को स्वीकृति दे दी है.

कैबिनेट की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने गन्ना उद्योग विभाग को राशि जारी करने का निर्देश दिया. इस फैसले के बाद लंबे समय से भुगतान का इंतजार कर रहे किसानों में खुशी का माहौल है.

विधायक अमरेंद्र कुमार पाण्डेय ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों के हितों की रक्षा उनकी प्राथमिकता रही है और आगे भी किसानों के मुद्दों को सरकार तक मजबूती से उठाया जाता रहेगा.

सरकार के इस फैसले से हजारों गन्ना किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है और क्षेत्र की कृषि अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी.

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट--