नव निर्मित पुल में आई दरार का VIDEO हुआ VIRAL तो..
निर्माण कंपनी SP सिंगला ने रातों-रात करा दी मरम्मती..
BUXER:-नई पुल में आई दरार का फोटो सोसल मीडिया पर वायरल होते ही निर्माण कंपनी एसपी सिंगला हरकत मे आई और रातो-रात पुल का मरम्मती करा दिया..अब रात में मरम्मती कार्य का फोटो सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
दरअसल बिहार को यूपी से जोड़ने वाले गंगा नदी पर 89 करोड़ की लागत से बनी पुल का इसी साल 19 मई को उद्घाटन हुआ था.उद्घाटन के महज एक माह बाद ही पुल में तीन जगहों पर आया दरार आ गई थी.इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसक दरार के फोटो खीचकर सोसल मीडिया पर वायरल कर दिया था और निर्माण करने वाली कंपनी एसपी सिंगला पर सवाल खड़े किए थे.लोगों ने इसकी तुलना भागलपुर के अगवानी घाट पुल के ध्वस्त होने और किशनगंज में निर्माणाधीन पुल में दरार आने से करने लगे थे.
सोसल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने के बाद सवालो के घेरे में आई एसपी सिंगला कंपनी के अधिकारी अलर्ट हुए और रातो-रात पुल मे आई दरार को ठीक कर दिया . अब रातों रात ठीके किए जाने के बाद का फोटो सोसल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।