Live

BIHAR NEWS

वर्षावास समाप्त होते ही महाबोधि मंदिर में गूंजा विश्व शांति का संदेश, एक हजार से अधिक बौद्ध भिक्षुओं ने की प्रार्थना

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

बोधगया: तीन महीने के पवित्र वर्षावास काल की समाप्ति के बाद सोमवार को विश्व प्रसिद्ध महाबोधि मंदिर परिसर में विश्व शांति प्रार्थना का आयोजन किया गया. पवित्र बोधिवृक्ष की छांव में आयोजित इस प्रार्थना में देश-विदेश से आए एक हजार से अधिक बौद्ध भिक्षुओं, लामाओं और श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया.

इस दौरान महाबोधि मंदिर परिसर बुद्धम शरणं गच्छामि के भाव और शांति के संदेश से आध्यात्मिक वातावरण में सराबोर नजर आया. बौद्ध भिक्षुओं और श्रद्धालुओं ने विश्व में शांति, सद्भाव, करुणा और मानव कल्याण की कामना की.

वर्षावास काल बौद्ध परंपरा में विशेष महत्व रखता है. इस अवधि में बौद्ध भिक्षु एक स्थान पर रहकर साधना, ध्यान और धर्म-अध्ययन करते हैं. वर्षावास की समाप्ति के बाद महाबोधि मंदिर में आयोजित इस सामूहिक प्रार्थना ने भगवान बुद्ध के शांति और अहिंसा के संदेश को एक बार फिर वैश्विक स्तर पर सामने रखा.

विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर और पवित्र बोधिवृक्ष के सान्निध्य में आयोजित इस प्रार्थना में विभिन्न देशों से आए बौद्ध अनुयायुओं की भागीदारी ने बोधगया की अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक पहचान को भी दर्शाया.

बोधगया से मनोज सिंह की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें