Live

BIHAR NEWS

वाराणसी में निशांत कुमार के आगमन से पूर्व मंत्री श्रवण कुमार ने लिया तैयारियों का जायजा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पटना: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आगामी1नवंबर को बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के प्रस्तावित दौरे को लेकर जदयू पार्टी की तैयारियां चल रही है. सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री और जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने शुक्रवार को इसका जायजा लिया. उन्होंने वाराणसी के लोहता बाजार स्थित शगुन पैलेस मैरिज हॉल में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की. उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी और कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के वाराणसी दौरे से जदयू संगठन को और मजबूती मिलेगी.

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल, उपाध्यक्ष सुशील कश्यप, कल्पनाथ वर्मा, रजनीश पटेल, शालिनी सिंह पटेल, महासचिव सुशील पटेल, अभिषेक राय, सुभाष पाठक, हरिशंकर पटेल, अवधेश पटेल, संजय सिंह पटेल, सचिव संतोष पटेल, अजय चौधरी, जय प्रकाश पटेल, अतुल प्रताप सिंह, प्रवीण पटेल, नौशाद खान, प्रदेश कार्यालय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता विनीत तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष प्रबुद्ध प्रकोष्ठ ओम प्रकाश उपाध्याय, वाराणसी के जिला अध्यक्ष सच्चिदानंद ब्रह्मचारी, जिला अध्यक्ष रामेश्वर पटेल (मिर्जापुर), जिला अध्यक्ष सचिन पटेल (सोनभ्रद), जिला अध्यक्ष साहब लाल पटेल (जौनपुर), जिला अध्यक्ष राजेश चौधरी (बस्ती), जिला अध्यक्ष सर्वेश राय (भदोही), जिला अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ शैलेंद्र राय, चंदौली के जिला संयोजक संजय सिन्हा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें