वैशाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता : CMS कैश वैन लूट की कोशिश नाकाम, हथियार के साथ 3 बदमाश गिरफ्तार
हाजीपुर : प्रिवेंटिव पुलिसिंग के तहत वैशाली पुलिस ने सराय थाना क्षेत्र में एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम से पहले ही विफल कर दिया.25 जून कोCMSकंपनी की कैश वैन लूटने आए 4 हथियारबंद अपराधियों में से 3 को पुलिस ने मौके पर ही अवैध हथियार के साथ धर दबोचा.करीब 2 करोड़ रुपये की लूट टल गई.
बिदुपुर निवासी प्रेम कुमार ने अपने साथी अमन औरCMSमें काम करने वाले प्रभात कुमार के साथ मिलकर एक महीने पहले लूट की साजिश रची थी.प्रभात कंपनी की गुप्त जानकारी दे रहा था और कैश वैन के रूट व सुनसान जगहों की रेकी की जा रही थी.
23 जून को भी इन्होंने कोशिश की थी,लेकिन पुलिस की मौजूदगी से नाकाम रहे.25 जून को चारों अपराधी कार से रानीपोखर पिकेट के पास सुनसान जगह पर घात लगाकर बैठे थे.कैश वैन में मौजूद प्रभात व्हाट्सएप पर लाइव लोकेशन भेज रहा था.
जैसे ही कैश वैन पहुंची,पहले से गेट खोलकर बैठे प्रभात ने साथियों को अंदर घुसा लिया.लूट की कोशिश चल ही रही थी कि पास में वाहन जांच कर रही पुलिस ने तत्परता दिखाई.
मौके से प्रेम कुमार और प्रभात कुमार को गिरफ्तार किया गया.इनके पास से 1 देसी पिस्टल,1 मैगजीन और 3 जिंदा कारतूस बरामद हुए.
फरार अमन कुमार की गिरफ्तारी के लिएSPके निर्देश पर सदर-2SDPOके नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई.टीम ने 12 घंटे के अंदर अमन को भी पकड़ लिया.पुलिस की सक्रियता से न सिर्फ करीब 2 करोड़ की लूट बची,बल्कि किसी की जान-माल का नुकसान भी नहीं हुआ.
वैशाली से पंकज चौहान की रिपोर्ट—