वैशाली में तीन पहिया वाहन में लगी आग : वाहन में रखा सारा सामान जलकर खाक, फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू
वैशाली :बड़ी खबर वैशाली से है जहां पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के बालिगांव में गुरुवार दोपहर माल ढ़ोने वाली तीन पहिया वाहन में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. चिमनी के पास हुई इस घटना में वाहन और उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया. हालांकि गनीमत रही कि घटना के दौरान ऑटो चालक ने कूदकर अपनी जान बचा लिया.
प्रत्यक्षदर्शी नंदन कुमार ने बताया कि गुरुवार दोपहर सामान ढ़ोने वाली गाड़ी अगरेल की तरफ जा रही थी. तभी बालिगांव चिमनी के पास पहुंचते ही गाड़ी के इंजन से अचानक धुवां निकलने लगी और आग की लपटें उठने लगी. आग इतनी तेजी से फैली कि चालक को संभलने का मौका नहीं मिला था.
चालक ने तुरंत गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई. देखते ही देखते पूरी गाड़ी और उसमें लदा सामान जलकर खाक हो गया. हालांकि की घटना की सूचना पर तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. घटना स्थल पर जलती हुई गाड़ी को देखने के लिए सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. चालक बाल बाल बच गए.