BIG BREAKING
वैशाली में निगरानी का बड़ा एक्शन, PHC प्रभारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
वैशाली : बड़ी खबर बिहार के वैशाली से है जहां जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पटेढ़ी बेलसर में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी कामिनी प्रसाद को इंसेंटिव भुगतान के एवज में रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया है.
इस कार्रवाई में पीएचसी के प्रधान सहायक धीरेंद्र कुमार और डाटा ऑपरेटर हिमांशु कुमार को भी टीम अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई है.
CHOने की थी शिकायत
जानकारी के अनुसार अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र मिश्रौलिया-अफजलपुर में सीएचओ के पद पर कार्यरत जयपाल सिंह ने निगरानी विभाग में शिकायत की थी कि उनका तीन महीने से अधिक समय का इंसेंटिव बकाया है. भुगतान के बदले प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा 10 प्रतिशत कमीशन की मांग की जा रही है.
निगरानी विभाग ने शिकायत का सत्यापन कराया तो मामला सही पाया.
सादे लिबास में सुबह से कर रही थी निगरानी
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को पटना से आई निगरानी की टीम सुबह से ही सादे लिबास में अस्पताल के बाहर निगरानी कर रही थी. जैसे ही सीएचओ जयपाल सिंह ने निगरानी द्वारा दिए गए नोटों को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के ऑफिस में दिया,वैसे ही बाहर पहले से मौजूद टीम ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया.
फिलहाल कितनी राशि के साथ गिरफ्तारी हुई है,यह स्पष्ट नहीं हो सका है. निगरानी की टीम तीनों को अपने साथ ले गई है और आगे की कार्रवाई कर रही है.
वैशाली से ऋषभ कुमार की रिपोर्ट-
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।