Live

वैशाली में LPG को लेकर DM-SP की हाईलेवल मीटिंग

DM ने कहा-उपभोक्ता को गैस उठाव का समय होने के बाद बुकिंग नहीं होने पर रजिस्टर्ड मेंटेन कर सिलेंडर दें

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

हाजीपुर : घरेलू गैस को लेकर जो अफवाएं फैल रही है, उसके मद्देनजर वैशाली डीएम और एसपी ने गुरुवार को संयुक्त रूप से समाहरणालय सभागार में जिले के सभी गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक किया. बैठक में सभी एजेंसी संचालकों से फीड बेक लिया गया. इसके बाद जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने दिशा निर्देश देते हुए कहा किसी भी उपभोक्ता को किसी तरह की परेशानी न हो,जिसे ओपीटी नहीं मिल रहा है और गैस उठाव का समय पूरा हो गया है उसका रजिस्टर्ड मेंटेन कर आप गैस सिलेंडर दे सकते हैं. वहीं जिसके पास नगदी नहीं है और मोबाइल से पैसे भुगतान करना चाहते हैं तो आप मोबाइल से भी पैसा ले सकते हैं. डीएम वर्षा सिंह ने कहा कोई भी उपभोक्ता एजेंसी से घूमे नहीं.

बैठक से पूर्व डीएम ने शहर के तीन गैस एजेंसी का निरीक्षण किया जहां काफी भीड़ थी. गोदाम ओर आउटलेट का भी निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के बाद डीएम ने निर्देश दिया है कि कोई भी उपभोक्ता घूमे नहीं. गाड़ी पार्किंग की व्यवस्था, पीने की पानी की व्यवस्था और धूप से बचने की व्यवस्था किया जाय और उपभोक्ता के साथ अच्छा से व्यवहार करना है. वहीं बैठक में महुआ आये एक गैस एजेंसी संचालक ने डीएम और एसपी से कहा कि जब तक सुरक्षा की व्यवस्था एजेंसी पर नहीं किया जाएगा तब तक उपभोक्ता को गैस देना बड़ी मुश्किल होगा. लोग जोर जबर्दस्ती करता है. मैंने महुआ थाना को कई बार फोन किया मगर पुलिस नहीं पहुंची.

हाजीपुर से पंकज चौहान की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें