वैशाली की DM ने DTO कार्यालय का किया निरीक्षण : एक दलाल धराया, ADTO, MVI समेत कई कर्मी अनुपस्थित

Edited By:  |
vaishali ki dm ne dto karyalaya ka kiya nirikshan

हाजीपुर: वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने सोमवार को अचानक जिला परिवहन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान एक दलाल को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया. इस दौरान डीटीओ मौजूद रहे. एडीटीओ और एमवीआई अधिकारी समेत कई कर्मचारी अनुपस्थित रहे.

डीएम ने कहा कि लगातार शिकायत मिलने के बाद जिला परिवहन कार्यालय का निरिक्षण किया गया है. अनुपस्थित अधिकारी और कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी. डीएम ने कहा कि सूचना मिली कि जिला परिवहन कार्यालय में अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश होता है और उनके द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस आरसी बहार डील की जाती है. इसी क्रम में आज औचक निरीक्षण किया गया है. इस दौरान एक दलाल को पकड़ा गया है. सदर थाना की पुलिस भी यहां आई है. उसके मोबाइल में सभी एविडेंस भी देखा गया है. किस प्रकार से बाहर पब्लिक से डील कर रहा है. उन पर एफआईआर की कार्रवाई की जा रही है.

जांच के दौरान कुछ पदाधिकारी के भागने के सवाल पर डीएम ने कहा कि यहां पर जब कार्यालय में जांच शुरू हुई है तब केवल डीटीओ उपस्थित थे. एडीटीओ या एमवीआई कोई पदाधिकारी उपस्थित नहीं थे. जो जो पदाधिकारी और कर्मी अनुपस्थित हैं उन पर भी कार्रवाई होगी. जांच के दौरान एडीशनल डीटीओ के भागने के सवाल पर डीएम ने कहा कि जांच हो रही है. सभी के कार्य आवंटन कौन-कौन यहां क्या-क्या कर रहा है वह सब की जांच हो रही है. किसी पदाधिकारी के लोगों में क्या-क्या कार्य पेंडिंग है. सबकी जांच की जा रही है. सबसे स्पष्टीकरण भी मांगी जाएगी. कार्य क्यों पेंडिंग है. जांच टीम अभी कार्यालय में मौजूद है.2घंटा जांच करने में और लगेगा. तब तक गेट बंद रहेगा.

एक व्यक्ति जो गिरफ्तार किया गया है उसके मोबाइल में अवैध कम्युनिकेशन जो ऑफिस की गोपनीयता है. बाकी पैसे के लेनदेन की बातें हैं. मोबाइल में जो प्रमाण है उसके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. यदि ऐसा पाया जाता है कि सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा चीजें को डीले किया जा रहा था तो उन पर भी कार्रवाई होगी. अधिकारी अगर दोषी पाए जाते हैं कि पेंडिंग कार्य अनावश्यक रूप से किया गया है तो उन पर भी कार्रवाई होगी.