Live

थानाध्यक्ष के कई ठिकाने पर छापमारी

आर्थिक अपराध इकाई लालगंज थानाध्यक्ष चंद्रभूषण शुक्ला के खिलाफ कर रही है कार्रवाई

A
Arun Chourasiaलेखक

PATNA : बिहार के भ्रष्ट अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई की कार्रवाई लगातार जारी है।इस कड़ी में वैशाली जिले के लालगंज थानाप्रभारी चंद्रभूषण शुक्ला के ठिकानों पर छापमारी कर रही है।

आर्थिक अपराध इकाई की टीम चंद्रभूषण शुक्ला के लालगंज थाना स्थित कार्यालय एवं आवास के साथ ही छपरा और सिवान के मकान पर छापमारी कर रही है।आर्थिक अपराध इकाई की यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति को लेकर दर्ज मामले में हो रही है। अवैध शराब कारोबारियों से संबंध रखने में संदिग्ध पाए गए लालगंज के थाना प्रभारी के के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया गया था।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें