Live

वैकल्पिक कृषि की तैयारी पर जोर

कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने बारिश की कमी को लेकर कृषि विभाग के पदाधिकारियों के साथ की हाईलेवल मीटिंग

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची:बारिश की कमी को देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों को राहत देने की तैयारी शुरू कर दी है. कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने आज कृषि विभाग के पदाधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग करने के बाद नेपाल हाउस में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में इस बार बारिश काफी धीमी है. एवरेज से भी58फ़ीसदी कम बारिश दर्ज की गई है. खरीफ फसल की रोपाई के लक्ष्य को10%से भी कम प्राप्त किया गया है. राज्य में10%से भी कम धान की रोपनी हो पाई है.

ऐसे में किसानों को सुखाड़ का भी सामना करना पड़ सकता है. जिसको लेकर कृषि विभाग वैकल्पिक कृषि की भी तैयारी कर रही है. इसके लिए सभी जिला के उपायुक्त को निर्देशित कर दिया गया है.

वहीं किसानों को फसल राहत योजना देने की भी तैयारी की जा रही है.30से50 %क्षति होने पर आवेदक को प्रति एकड़₹3000के हिसाब से अधिकतम₹15000तक क्षतिपूर्ति राशि दी जाएगी.50%प्रतिशत से अधिक क्षति होने पर आवेदकों को प्रति एकड़₹4000के हिसाब से₹40000अधिकतम क्षति की राशि दी जाएगी.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें