Live

UTTAR PRADESH NEWS

योगीराज देवरहा बाबा कथा मंडपम में श्रीराम कथा का भव्य समापन, उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब

S
Srishtyलेखक

आज राजभवन बेंती के परेड ग्राउंड स्थित योगीराज देवरहा बाबा कथा मंडपम में एक दिव्य अध्याय का समापन हो रहा है।श्रद्धा, भक्ति, आस्था और सनातन संस्कृति के महासंगम से सराबोर राजभवन बेंती का यह पावन धाम आज मानो साक्षात अयोध्या बन गया है। परेड ग्राउंड में उमड़ा लाखों श्रद्धालुओं का यह जनसैलाब, चहुंओर गूंजते प्रभु श्रीराम के जयघोष और हवा में घुलती भक्ति की सुगंध—हर दृश्य अपने आप में एक दिव्य संदेश दे रहा है।भाव-विभोर भक्तों की आंखों में छलकती श्रद्धा और चेहरों पर दिखती संतुष्टि इस ऐतिहासिक आयोजन को और भी अलौकिक बना रही है। ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो आज पूरा बेंती राजभवन प्रभु श्रीराम की भक्ति में लीन हो गया हो… हर हृदय राममय है, हर स्वर राममय है, और हर दिशा में केवल प्रभु श्रीराम की महिमा का गुणगान सुनाई दे रहा है।

पूज्य महाराजश्री की ओजस्वी वाणी ने जब अंतिम दिवस मर्यादा, धर्म, सेवा और समर्पण के गूढ़ रहस्यों को सरल शब्दों में उतारा, तो कथा मंडप में बैठा हर श्रोता मंत्रमुग्ध हो उठा। चौपाइयों के भाव, प्रसंगों की गहराई और भक्ति का रस—हर पल ने भक्तों के अंतर्मन को छुआ।यह केवल कथा नहीं, सनातन की चेतना का महाकुंभ है… यह केवल आयोजन नहीं, प्रभु श्रीराम की कृपा का दिव्य उत्सव है। अंतिम दिवस की ये पावन स्मृतियां आने वाले समय तक श्रद्धालुओं के हृदय में भक्ति की ज्योति जलाए रखेंगी।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें