Hindi News / महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, सुरक्षा के पुख्ता...

उपराष्ट्रपति 4 अप्रैल को आयेंगे मोतिहारी : महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Edited By:  |
uprashtrapati 4 april ko aayenge motihari

मोतिहारी: महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह का आयोजन4अप्रैल यानि शनिवार को होना है. मोतिहारी के बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन शामिल होंगे. कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बेतिया रेंज के डीआईजी हरिकिशोर राय, डीएम सौरभ जोरवाल एवं एसपी स्वर्ण प्रभात ने कई स्थलों का निरीक्षण किया.

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए 4 अप्रैल को मोतिहारी आ रहे हैं. कार्यक्रम का आयोजन जिले के बाबू सभागार में होगा. इस कार्यक्रम मेंबिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा सांसद राधा मोहन सिंह की भी गरिमामयी उपस्थितिप्रस्तावित है.

महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी में कार्यक्रम के बाद उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन महात्मा गांधी से जुड़े स्थल चरखा पार्क और गांधी संग्रहालय भी जाएंगे. इसको लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी की जा रही है. उप राष्ट्रपति जिन जिन जगहों पर जायेंगे, उन जगहों का शुक्रवार को बेतिया रेंज के डीआईजी हरिकिशोर राय, डीएम सौरभ जोरवाल एवं एसपी स्वर्ण प्रभात ने निरीक्षण किया.

उप राष्ट्रपति के आगमन को लेकर अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया जा रहा है. साथ ही सभी जगहों पर सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की जा रही है.

मोतिहारी से अमित कुमार की रिपोर्ट--