उपेन्द्र कुशवाहा पहुंचे सहरसा
कार्यकर्ताओं के बीच भरी हुंकार, CM नीतीश पर किया सीधा हमला
NEWS DESK :राष्ट्रीय लोक जनता दल के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा एकदिवसीय दौरे पर सहरसा पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय कलाभवन में पार्टी की ओर से आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शिरकत किए।
उपेन्द्र कुशवाहा पहुंचे सहरसा
राष्ट्रीय लोक जनता दल के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा का सहरसा में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस कार्यक्रम के जरिए उपेन्द्र कुशवाहा ने हुंकार भरी और संगठन को और मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की अपील की।
CM नीतीश पर किया सीधा हमला
कार्यक्रम के दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार के मुख्यमंत्री पर तीखा हमला बोला और कहा कि CM नीतीश कुमार ने बिहार को रामभरोसे छोड़ दिया है लिहाजा बिहार अब पिछड़ रहा है। ऐसा लगतार है कि बिहार एकबार फिर 2005 वाले दौर में लौट रहा है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।