Live

कुशवाहा ने किया PM मोदी के बयान का समर्थन

कहा : कलेक्टर सिंह नाम रखने से कोई कलेक्टर नहीं होता, "INDIA" नाम पर गरमायी सियासत

P
Prasoon Pandeyलेखक

PATNA :बीजेपी संसदीय दल की बैठक में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विपक्षी गठबंधन के नाम "INDIA" को लेकर दिए गये बयान के बाद सियासत गरमा गई है। प्रधानमंत्री के बयान के बाद विरोधी दलों के नेताओं के लगातार बयान आ रहे हैं, जिसमें वे प्रतिकार कर रहे हैं लेकिन इस बीच राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा ने विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधा है और पीएम मोदी के बयान का समर्थन किया है।


कुशवाहा ने किया पीएम मोदी के बयान का समर्थन

उपेन्द्र कुशवाहा ने विपक्षी गठबंधन के नाम पर चुटकी लेते हुए कहा कि किसी बच्चे का नाम कलक्टर सिंह रखने से वो "कलेक्टर" नहीं हो जाता। उसी तरह से विपक्षी दलों ने गठबंधन का नाम "INDIA" रख लिया है तो नाम रख लेने से क्या होता है। हालांकि ये नाम रखना उचित है या अनुचित है, ये विमर्श का विषय है। उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि अगली बार 2024 में नरेन्द्र मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। नकारात्मक राजनीति करने वालों को जनता रिजेक्ट करेगी।


गौरतलब है कि संसद के मॉनसून सत्र में जारी घमासान के बीच मंगलवार को नई दिल्ली में बीजेपी संसदीय दल की बैठक हुई, जहां देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

विपक्षी दलों पर पीएम मोदी का तंज

विपक्षी दलों द्वारा गठबंधन का नाम "INDIA" रखे जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीखा वार किया और कहा है कि इंडिया नाम लगा लेने से कुछ नहीं होता। ईस्ट इंडिया कंपनी ने भी इंडिया लगाया था और तो और इंडियन मुजाहिद्दीन के नाम में भी इंडिया है।

"हताश और बिखरा हुआ है विपक्ष"

पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर वार करते हुए कहा कि विपक्ष पूरी तरह से बिखरा हुआ है। विपक्ष के रवैये से ऐसा लगा रहा है कि उन्हें लंबे वक्त तक सत्ता में आने की इच्छा नहीं है। पीएम मोदी ने संसदीय दल की बैठक में 15 अगस्त को हर घर झंडा लगाने के कार्यक्रम के बारे में भी जानकारी दी।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें