Live

"बिहार में बदल गया पावर सेंटर"

उपेन्द्र कुशवाहा का CM नीतीश पर तंज, कहा : सिर पर 'लालटेन' ढोने वाले का खत्म हो गया जनाधार

P
Prasoon Pandeyलेखक

PATNA :राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा ने एकबार फिर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा प्रहार किया है। उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा है कि वे बिना सिर-पैर की बातें करते रहते हैं। मुख्यमंत्री ने जैसी स्थिति बना ली है, वैसी स्थिति में उन्हें देखकर दया आती है।

"नीतीश का जनाधार खत्म"

उपेन्द्र कुशवाहा ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि नीतीश कुमार सियासी तौर पर ख़त्म हो चुके हैं। उनका सियासी अस्तित्व समाप्त हो चुका है क्योंकि जिस पार्टी के नेता के रूप में नीतीश जी रहे हैं, वह पार्टी ही अब नहीं है। यही नहीं, बिहार की आकांक्षा के विपरीत अब वे लालटेन को सिर पर लेकर घूम रहे हैं।


"बिहार में बदल गया है पावर सेंटर"

इसके साथ ही उपेन्द्र कुशवाहा ने ये भी कहा कि नीतीश कुमार ने ऐसी स्थिति बना ली है कि उन्हें 24 घंटे के अंदर दो बार लालू प्रसाद के यहां जाकर नतमस्तक होना पड़ता है। बिहार में अब पावर सेंटर 1, अणे मार्ग नहीं है बल्कि तेजस्वी यादव का आवास है इसलिए पावर सेंटर के आगे इन्हें नतमस्तक होना पड़ रहा है।


"एनडीए में नहीं है कोई खटास"

वहीं, एनडीए में शामिल होने के बाद उपेन्द्र कुशवाहा ने स्पष्ट कहा कि सीट शेयरिंग के मसले पर अभी कोई चर्चा नहीं हुई है। इस मुद्दे पर एनडीए में कोई खटास भी नहीं है। जल्द ही इस मसले पर एनडीए की बैठक होगी और मसला हल हो जाएगा। वहीं, चाचा पशुपति कुमार पारस और भतीजे चिराग पासवान के बीच खटपट के सवाल पर उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि एनडीए में कोई खटपट नहीं है बल्कि ये एक परिवार का मसला है लेकिन जो कुछ भी है, उसका हल जल्द निकल जाएगा।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें