बिहार की सियासत में जल्द होगा बड़ा 'खेला'
उपेन्द्र कुशवाहा का दावा - कांग्रेस में होगी बड़ी टूट, JDU में दो फाड़ पर कही ये बात
NEWS DESK :महाराष्ट्र में शरद पवार की पार्टी NCP में टूट के बाद अब बिहार में सियासी बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। बीजेपी और चिराग पासवान के बाद अब राष्ट्रीय लोक जनता दल के सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा ने बड़ा दावा किया है।
कुशवाहा ने किया बड़ा दावा
राष्ट्रीय लोक जनता दल के सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा ने दावा करते हुए कहा है कि कांग्रस में भी एक बड़ी टूट होने वाली है। कांग्रेस का एक बड़ा धड़ा एनडीए में शामिल होने को तैयार बैठा है। कांग्रेस पार्टी में काफी नाराजगी है। जेडीयू के लोग सिर्फ नीतीश कुमार का नेतृत्व देखकर कुछ बोल नहीं पा रहे हैं लेकिन दोनों दलों के नेता एनडीए के संपर्क में हैं। उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि वक्त आने पर सभी लोग एनडीए में शामिल हो जाएंगे।
'जेडीयू से पहले कांग्रेस में होगा 'खेला'
उपेन्द्र कुशवाहा ने ये भी कहा कि कहीं जेडीयू से पहले ही बिहार कांग्रेस में खेला न हो जाए। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि ये सही जानकारी है और जल्द ही बिहार की सियासत में ये बड़ा 'खेला' होने वाला है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।