BIHAR POLITICS
CAST CENSUS रिपोर्ट के खिलाफ उपेन्द्र कुशवाहा ने किया आन्दोलन का ऐलान
PATNA:-बिहार में जातीय गणना के आंकड़ों को जारी करने के बाद राजनीतिक बायनबाजी का दौर लगातार जारी है और अब इस बीच सीएम नीतीश कुमार के खास सहयोगी रहे पूर्व केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने आन्दोलन का ऐलान कर दिया है.
जाति आधारित गणना की रिपोर्ट जारी होने के बाद उपेन्द्र कुशवाहा ने महात्मा फुले समता परिषद के तहत अपने समर्थकों के साथ बैठक की .जिसमें पटना के साथ ही राज्यभर के नेता शामिल हुए.बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा इस रिपोर्ट में काफी गड़बड़ी है.इससे बिहार के लोगों में कन्फ्यूजन हो गया है.इस कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए सरकार को आगे आना चाहिए.अगर ऐसा नहीं होता है तो उनकी पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल(RJLD) सड़क पर उतरेगी.उपेन्द्र कुशवाहा के अनुसार उनकी पार्टी के नेता 11 अक्तूबर को सभी ज़िलों में धरना देगी और 14 अक्टूबर को राजभवन मार्च करेगी.
इसके साथ ही सर्वे के आर्थिक आंकड़े को जारी नहीं करने को लेकर सरकार पर निशाना साधा.जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार द्वारा मेरे निजी जानकारी को सार्वजनिक किया गया है.यह सही कदम नहीं है.सरकार ने कोर्ट में कहा था कि किसी की जानकारी सार्वजनिक नहीं किया जाएगा.पर मेरा मामले में सत्तधारी जेडीयू के नेता ने जानकारी सार्वजनिक कर दिया गया है.मेरे गाँव के लोग मेरे बारे में पूरी जानकारी कैसे बता देगा.इस पर उन्हें संशय है.इसलिए सरकार के आंकड़े को हम ख़ारिज करते हैं.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।