Live

BREAKING NEWS

केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के काफिले की गाड़ी पलटी..कई पुलिसकर्मी गंभीर..

A
Arun Chourasiaलेखक

Buxer:- बड़ी खबर केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे को लेकर है...बक्सर से पटना आने के दौरान मंत्री के काफिले की गाड़ी पलट गई..गनीमत है कि इसमें मंत्री अश्विनी चौबे की गाड़ी को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा ,पर 2 महिला समेत 5 पुलिस जवान बूरी तरह जख्मी हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार बक्सर के कोरानसराय थाना इलाके से गुजर रहे केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे के कारकेट के एस्कार्ट के लिए तैनात कोरानसराय थाना पुलिस वाहन कोरान सराय - नरायनपुर लिंक रोड पर सनकी पुल नहर में पलट गई,जिसमें वाहन पर सवार सभी पुलिस जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए । घटना के दौरान दुर्घटना ग्रस्त वाहन के पीछे ही मन्त्री के इनोवा वाहन के चालक के सूझबूझ की वजह से मंत्रीजी पूरी तरह सुरक्षित रहे । घटना के काफी प्रयास के बाद जख्मी पुलिसकर्मियों को क्षतिग्रस्त पुलिस वाहन का सीसा तोड़ कर बाहर निकाला गया ।

घटना के बाद सभी घायल पुलिस कर्मियों को मन्त्री अश्वनी चौबे स्वयं डुमराँव अनुमंडलीय अस्पताल पहुँच कर भर्ती कराया.घायलों में दो महिला एवं एक पुलिस जवान को बेहतर इलाज के लिए एम्स पटना रेफर किया गया ।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें