Live

उमेश कुशवाहा का लालू परिवार पर निशाना

बोले-लालू राज में बना चरवाहा विद्यालय, सुशासन में हर जिले में बना मेडिकल-इंजीनियरिंग कॉलेज

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

दरभंगा: जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बुधवार को दरभंगा में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. इसके बाद प्रेसवार्ता में उन्होंने दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र सेNDA समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की.

उमेश कुशवाहा ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी सरकार की प्राथमिकताओं का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार का विजन बिहार के हर जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, पॉलिटेक्निक संस्थान और उच्च शिक्षा की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराना है.

वहीं, महागठबंधन पर निशाना साधते हुए उन्होंने लालू प्रसाद यादव के शासनकाल का जिक्र किया और कहा कि उस समय चरवाहा विद्यालय की अवधारणा को बढ़ावा दिया गया था. उन्होंने आरोप लगाया कि उस दौर में छात्रों के हाथों में कलम और कंप्यूटर की जगह लाठी थमाने वाली राजनीति की जाती थी. जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रबुद्ध मतदाता शिक्षा और विकास के मुद्दों को समझते हैं. उन्होंने दावा किया किNDA को सभी ओर से समर्थन मिल रहा है और दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से घनश्याम राय तथा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सर्वेश कुमार भारी मतों से जीत हासिल करेंगे.

दरभंगा से गिरीश कुमार की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें