Live

UCC और बाढ़ को लेकर विजय चौधरी का बड़ा बयान

कहा-जदयू पहले उसके प्रावधानों का करेगी अध्ययन, बाढ़ से नुकसान के अनुरूप केंद्र से मिलेगी मदद

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पटना : राजधानी पटना में जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी नेUCC, जदयू के नामकरण और बिहार में बाढ़ की स्थिति को लेकर बड़ा बयान दिया है.UCC पर उन्होंने कहा कि इसके प्रावधान अभी सार्वजनिक नहीं हुए हैं. बिल आने के बाद जदयू पहले उसके प्रावधानों का अध्ययन करेगी. इसके बाद गृह मंत्री से चर्चा होगी और पार्टी के अंदर विचार-विमर्श के बाद फैसला लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि फिलहालUCC को लेकर जदयू का कोई स्टैंड तय नहीं है. अगर कोई परेशानी हुई तो गृह मंत्री से बातचीत कर उसे दूर कराने का अनुरोध किया जाएगा.

जदयू के नाम बदलने के सवाल पर विजय चौधरी ने कहा कि यह कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष का सुझाव है. राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक में इस पर चर्चा होगी, जिसके बाद अंतिम फैसला लिया जाएगा.

बाढ़ पर उन्होंने कहा कि केंद्रीय टीम बिहार में नुकसान का जायजा लेने आ रही है. सरकार को उम्मीद है कि नुकसान के अनुरूप केंद्र से मदद मिलेगी. उन्होंने बताया कि करीब8.5 लाख प्रभावित परिवारों कोDBT के माध्यम से7 हजार रुपये की सहायता दी गई है. आगे भी प्रभावित परिवारों को राहत दी जाएगी.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें