VIDEO VIRAL
बीच सड़क पर आपस मे भिड़े दो पुलिसकर्मी, तो SP ने तुरंत लिया एक्शन...
NALANDA:-बड़ी खबर नालंदा से है,जहां के पुलिस अधीक्षक(SP)ने बीच सड़क पर आपस में उलझने वाले दो सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है.दोनो सिपाही रहुई थाना में पदस्थापित हैं और और सोहसराय रेलवे हॉल्ट के पास बीच सड़क पर आपस में भिड़ गए थे.दोनो सिपाही डायल 112 वैन के साथ ड्यूटी पर थे और किसी बात को लेकर दोनो आपस में ही बीच सड़क पर भिड़ गए थे.दोनो के आपस मे भिड़ने का वीडियो किसी ने बना लिय़ा और सोसल मीडिया पर वायरल कर दिया.
इस वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए जिले के एसपी अशोक मिश्रा ने दोनो सिपाही को लाइन हाजिर कर मामले की जांच का आदेश दिया है.जांच के बाद इनके दोनो के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।