Live

जा रहे थे रिश्तेदारी..तभी...

बिहार के रोहतास में गुजरात और पश्चिम बंगाल के दो यात्रियों की मौत...

A
Arun Chourasiaलेखक

Rohtas:-बड़ी खबर बिहार के रोहतास से है..जहां ट्रक और कार की टक्कर में गुजरात और पश्चिम बंगाल के दो यात्री की मौत हो गई है जबकि एक महिला समेत तीन गंभीर रूप से जख्मी हैं,जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार रोहतास जिला के चेनारी थाना क्षेत्र के सबराबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक तथा कार में भीषण टक्कर हो गई.जिससे कार में सवार दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि एक महिला समेत तीन यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए.इन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जिनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है.

घटना के बारे में एनएचएआई के कर्मी नरेंद्र पांडे ने बताया कि चेनारी थाना क्षेत्र के सबराबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग पर यह हादसा हुई है। मृतक पंच गोपाल गुजरात के भुज के निवासी थे,जबकि बंकिम नामक मृतक पश्चिम बंगाल के मिदनापुर का निवासी था। वही घायल जवेश तथा भविन और पद्मावती गुजरात की निवासी हैं.

रोहतास से रंजन की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें