Live

दो विदेशी नागरिक गिरफ्तार

MOTIHARI में छह किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार ,SP ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने का ऐलान किया..

A
Arun Chourasiaलेखक

Motihari:--नशा कारोबारियों के खिलाफ पूर्वी चंपारण पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है.इसमें पुलिस ने छः किलो चरस के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है ।

इस संबंध में पूर्वी चंपारण के एसपी कान्तेश कुमार मिश्रा ने बताया कि उन्हें सुचना मिली था कि कुछ तस्कर नेपाल से इंडिया में तस्करी कर मादक पदार्थ लेकर जा रहें है जिसके बाद सदर डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई जिसके बाद तीन थाने कि पुलिस ने छापेमारी किया.इस छापेमारी में बंजरिया थाना के सिंघिया सागर से दो तस्करो को धर दबोचा और उनके पास से लगभग छः किलो मादक पदार्थ चरस जब्त किया, साथ ही एक बाइक को भी जब्त किया गया है । जब्त किए गए चरस का अंतराष्ट्रीय मूल्य करोड़ो रूपए में आंका गया है.

वहीं गिरफ्तार तस्करो कि पहचान राकेश यादव व राजेश यादव के रूप में हुई है और दोनों नेपाल का ही रहने वाला है ।कान्तेश कुमार मिश्रा ने बताया कि कार्रवाई करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें