Live

50 हजार का इनामी बदमाश समेत 2 गिरफ्तार

STF और खगड़िया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो देसी कट्टा और 17 कारतूस भी जब्त

P
Prasoon Pandeyलेखक

KHAGARIA :खगड़िया जिला पुलिस को आज दूसरे दिन भी सफलता मिली है। STF और जिला पुलिस की साझा कार्रवाई में 50 हजार का इनामी बदमाश संदीप यादव समेत दो गिरफ्तार हुए हैं। इनके पास से पुलिस ने दो देशी कट्टा और 17 चक्र जिंदा कारतूस जब्त किया है।

50 हजार का इनामी बदमाश समेत 2 गिरफ्तार

गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ लूट, डकैती ,रंगदारी, हत्या के प्रयास जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई महेशखूंट और मानसी थाना क्षेत्र में की है। मानसी थाना क्षेत्र से संदीप की गिरफ्तारी हुई है, जिसके खिलाफ आधे दर्जन मामले दर्ज हैं जबकि मो. शमीम की गिरफ्तारी महेशखूंट थाना इलाके से हुई।

दो देसी कट्टा और 17 कारतूस भी जब्त

आपको बता दें कि खगड़िया पुलिस ने कल भी 50 हजार के इनामी बदमाश विजय सिंह को गिरफ्तार किया था।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें