Live

DOUBLE MURDER

कई मामलों में वांछित दो अपराधियों की सरेआम गोली मार हत्या,मचा हड़कंप..

A
Arun Chourasiaलेखक

SIWAN:-बड़ी खबर बिहार के सीवान से हैं,यहां बेखौफ अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है और की कांडों के 2 आरोपियों की गोली मार कर हत्या कर दी है।हत्या की घटना की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गयी है वहीं पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गयी है.


डबल मर्डर की यह घटना सराय ओपी थाना क्षेत्र के माहपुर दलित टोला की है।मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के तेलहटा निवासी कालीचरण और सराय ओपी थाना क्षेत्र के माहपुर निवासी धर्मेंद्र डोम के रूप में हुई है।मौके पर पहुंचे लोगों ने बताया कि माहपुर दलित टोला में स्थानीय लोगों ने अचानक ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज सुनी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने जब करीब जाकर देखा, तो दोनों व्यक्ति के शव खून से लथपथ पड़े हुए थे। घटना को अंजाम देकर अपराधी मौके से फरार हो गए थे। लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर सराय ओपी की पुलिस पहुंची और दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया।


मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से जिंदा कारतूस और गोली का खोखा बरामद किया है। दोनों मृतक आपराधिक छवि के बताए जा रहे हैं। दोनों के उपर हत्या, लूट एवं मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कांड दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस अज्ञात अपराधकर्मियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

इस घटना को लेकर सीवान SP ने बताया कि आपसी विवाद में हत्या की आशंका है। वहीं दोनों पर अपराधिक मामले दर्ज है।घटनास्थल से पुलिस को करीब एक दर्जन जिंदा कारतूस और खोखा बरामद हुआ है।पुलिस हत्यारे की शिनाख्त कर रही है और जल्द ही कार्रवाई करेगी.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें