सब पर बीस नीतीश
पटना की सड़कों पर लगे PM के साथ कई पोस्टर, महागठबंधन में खटपट के बाद बदला माहौल
पटना : JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने नौवीं बार बिहार का मुख्यमंत्री बनने की पूरी तैयारी कर ली है। पिछले 48 घंटों से बिहार में चल रहे सियासी उथल-पुथल अब अपने आखिरी दौर में पहुंच गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफ़ा राज्यपाल को सौंप दिया है। इसी बीच सुर्खियां तेज हो गई है कि नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू आज ही बीजेपी के साथ मिलकर बिहार (Bihar) में नई सरकार बना सकती है।
इसी बीच राजधानी पटना की सड़कों पर बदले सियासी माहौल में एक बार फिर पटना में नीतीश कुमार के समर्थकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनका पोस्टर लगाया है। उसमें लिखा है सब पर बीस नीतीश। कोटि-कोटि बधाई। हालांकि पोस्ट में यह भी लिखा है कि नीतीश सबके हैं। बता दें कि आरजेडी और कांग्रेस के सहयोग से चलने वाली महागठबंधन सरकार के CM पद से उन्होंने इस्तीफा दे दिया है और एनडीए के समर्थन से नई सरकार बनाने का दावा राजभवन जाकर पेश कर दिया है। नीतीश कुमार को 128 विधायकों का समर्थन मिल रहा है।
आपको बता दें कि नीतीश कुमार पहली बार साल 2000 में महज 7 दिन के लिए बिहार के CM बने थे। हालांकि अगले 24 साल में अब तक वे कुल 8 बार CM पद की शपथ ले चुके हैं। अब 9वीं बार वे फिर से शपथ लेने की तैयारी में हैं। ये अपने आप में एक बड़ा और अनोखा रिकॉर्ड है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।