Live

Bihar Politics

भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग के तबादले पर रोक से वाम दल खुश, MLA मनोज मंजिल ने CM नीतीश की जमकर की तारीफ़

P
Prasoon Pandeyलेखक

PATNA :भाकपा-मालेके विधायक मनोज मंजिल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की है। विधायक मनोज मंजिल की माने तो भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग के तबादले पर रोक लगाने का फैसला बिल्कुल सही है। नीतीश सरकार ने ट्रांसफर-पोस्टिंग को रोककर अच्छा काम किया है।


तबादले में अनियमितता के बाद बड़ा फैसला

भाकपा-मालेके विधायक मनोज मंजिल ने ये भी कहा कि सभी विधायकों ने महागठबंधन की बैठक में ही इस मुद्दे को उठाया था और बताया था कि भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग में हुए तबादले में अनियमितता बरती गई है। इस मांग को सभी दलों के विधायकों ने उठाया था।


मुख्यमंत्री भी हुए थे नाराज

भाकपा-माले विधायक मनोज मंजिल ने ये भी बताया कि इस मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी बेहद नाराज हुए थे लिहाजा अब भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग के तबादले पर रोक लगाकर बिल्कुल सही फैसला लिया गया है।

नीतीश सरकार ने लगायी रोक

गौरतलब है कि मंगलवार की देर शाम बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग के तबादले पर रोक लगा दी थी। तबादले में बड़े पैमाने पर अनियमितता की शिकायत मिलने पर सरकार की ओर से ये कार्रवाई की गयी है, जिसको लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गयी है। इसमें साफ तौर पर लिखा गया है कि 30 जून के आदेश के आलोक में किए गए सभी ट्रांसफर-पोस्टिंग को निरस्त किया जाता है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें