Live

मूसलाधार बारिश का असर

रोहतास में जलप्रपात का भयानक रूप देख जान बचाकर भागे पर्यटक और श्रद्धालु

A
Arun Chourasiaलेखक

Sasaram:-खबर रोहतास जिला से है, जहां नौहट्टा के महादेव खोह स्थित जलप्रपात का विकराल रूप देखने को मिला है। कैमूर पहाड़ी पर हुए लगातार मूसलाधार बारिश के बाद पहाड़ से निकलने वाले विभिन्न झरना तथा जलप्रपात में उफान आ गया है।

महादेव खोह मंदिर परिसर स्थित इस जल प्रपात की तस्वीर लोगों को डरानेवाली है.यही वजह है कि पर्यटक और श्रदालू मंदिर परिसर से भाग खड़े हुए है।वहीं प्रशासन भी अलर्ट हो गई है और आसपास के तमाम दुकानदारों को अपना दुकान फिलहाल बंद रखने के लिए कहा गया है।

बता दें कि जब कैमूर पहाड़ी पर मूलाधार बारिश होती है, तो महादेव खोह में इस तरह उफान आता है। इस मानसून में इस तरह का उफान दो बार आ चुका है। पानी के तेज बहाव के कारण लोग आसपास जाने से भी डर रहे हैं जबकि सामान्य दिनों में इस वाटरफॉल में बहुत से श्रद्धालु स्नान करने के लिए दूर-दूर से आते हैं.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें