Live

BIG BREAKING

तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी चुनाव में एनडीए प्रत्याशी नरेंद्र प्रसाद सिंह की जीत

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

मुजफ्फरपुर: बिहार विधान परिषद चुनाव में तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी के नरेंद्र प्रसाद सिंह ने जीत दर्ज की. नरेंद्र प्रसाद सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को600वोटों से हराया. तिरहुत शिक्षक सीट पर बीजेपी की जीत से समर्थकों में खुशी का माहौल है.

वहीं,स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में मतगणना की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हो सकी है. फिलहाल मतपेटियां खोलने का काम किया जा रहा है. मतपेटियां खुलने के बाद मतपत्रों के बंडल तैयार किए जाएंगे. बंडल तैयार होने के बाद स्नातक सीटों के लिए मतगणना शुरू होगी. स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के उम्मीदवारों के परिणाम के लिए अभी इंतजार करना होगा. बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों पर सभी राजनीतिक दलों की नजरें टिकी हैं. शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में नतीजे आने लगे,जबकि स्नातक सीटों पर मतगणना की प्रक्रिया जारी है.

संजय कुमार की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें