Live

Politics

कल पटना पहुंचेंगे केजरीवाल और ममता बनर्जी समेत ये बड़े नेता, जानिए कहां ठहरेंगे ये सियासी दिग्गज

P
Prasoon Pandeyलेखक

News Desk :पटना में 23 जून को होने वाली विपक्षी एकजुटता की बैठक को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस अहम मीटिंग को लेकर नीतीश कुमार के करीबी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने जानकारी दी है और कहा है कि कल से यानी गुरुवार से नेताओं के पटना आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।


कई बड़े नेता कल पहुंचेंगे पटना

बिहार सरकार में मंत्री और वरिष्ठ जेडीयू नेता विजय कुमार चौधरी ने कहा कि कल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, महबूबा मुफ्ती, उमर अब्दुल्ला सहित कई नेता पटना पहुंच जाएंगे। विपक्षी दलों के इन बड़े नेताओं के ठहरने का इंतजाम स्टेट गेस्ट हाउस में किया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री आवास में सभी नेताओं की अहम बैठक होगी। पक्षी दलों की बैठक के बाद सभी नेताओं की साझा प्रेस कांफ्रेंस मुख्यमंत्री आवास में ही होगी।


विशेष पकवान का इंतजाम

मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि ये बिहार के लिए गर्व की बात होगी कि मीटिंग पटना में हो रही है। सभी नेताओं के स्वागत और खाने-पीने का विशेष इंतजाम किया गया है। बिहारी भोजन के साथ-साथ मौसमी फल का इंतजाम किया गया है। साथ ही जिस प्रदेश से नेता आ रहे हैं, वहां के व्यंजन भी परोसने की तैयारी है।

बढ़ायी गई सुरक्षा

वहीं, आगामी 23 जून को होने वाली विपक्षी एकता की बैठक को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सीएम हाउस जाने वाली हर सड़क पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। इसके साथ ही जेडीयू दफ्तर में भी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें