VIDEO VIRAL
मास्टर साहब की कुर्सी पर बैठ पिस्टल के साथ जब युवक रील बनाना शुरू कर दिया..
हथियार के साथ रील बनाने का काम उस समय किया जा रहा जब स्कूल में छात्र-छात्रायें उपस्थि हैं.इस वीडियो के सोसल मीडिया पर वायरल होने के बाद तरह तरह-तरह के कमेंटस मिल रहे हैं.मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के यजुआर थाना क्षेत्र का है.इस वीडियो में युवा बैखौफ होकर शिक्षा के मंदिर में स्कूली बच्चों के सामने ही हाथों में कट्टा लेकर रील बना रहा है।उस दौरान स्कूल छात्र और छात्राएं दोनों मौजूद हैं,लेकिन शिक्षक की कुर्सी पर युवा हाथों में हथियार लेकर रील बना रहा है। अब वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होने लगा है। वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में पूरी तरह से हड़कंप मचा है.।पुलिस मामले पर संज्ञान लेकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।