Live

शादी,LOVE और साजिश

पत्नी ने अपने पति को पहले प्रेम से शराब पिलायी, फिर प्रेमी के साथ मिलकर.....

A
Arun Chourasiaलेखक

Jamui:-पति को पहले प्रेम से शराब पिलाई और जब वह गहरी नींद में सो गया तो अपने प्रेमी को बुलाकर उसका काम तमाम कर दिया..ये सनसनीखेज वारदात है बिहार के जुमई जिला की, जहां 6 अक्टूबर को अशोक यादव की हुई निर्मम हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है.आरोपी पत्नी ने अपना गुनाह कबुल कर लिया है.

बताते चलें कि जमुई जिले के सोनो थानाक्षेत्र के बराटांड़ निवासी अशोक यादव की अपने ही घर में सोये हुए अवस्था में निर्मम हत्या कर दी गयी थी.स्थानीय लोगों और पुलिस को शुरू से ही पत्नी पर हत्या में प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से शामिल होने की आशंका था.इस आशंका की पुष्टि के लिए पुलिस ने हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी महिला ने पूरी घटना उगल दी । आरोपी महिला ने बताया कि उसका पति से बनाव नही था.जिसके कारण रोज झगड़ा हुआ करता था । रोज के झगड़े को शांत करने के लिए उसने अपने प्रेमी पिंटू कुमार के साथ मिल कर उसकी हत्या की योजना बनाई.महिला ने आगे कहा कि घटना वाले दिन अपने पति को ढेर सारा शराब पिलाया । जब वह बेसुध हो कर सो गया तो देर रात पिंटू को बुला कर कुल्हाड़ी से उसका गर्दन काट दिया और जब उसे विश्वास हो गया कि उसकी मौत हो गई तब उसने घटना की सूचना परिजनों को दी ।

हत्या का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी सीमा और उसके प्रेमी पिंटू के साथ हथियार भी बरामद कर लिया है ।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें