Live

दबंगई

कालाबाजारी की खबर कवर करने वाले पत्रकार के घर पर हमला..

A
Arun Chourasiaलेखक

NAWADA:-अपराधियों के साथ ही दबंगों का मनोबल नवादा में बढ़ता जा रहा है.कालाबाजारी की खबर करने वाले पत्रकार के घर दबंगों ने हमला कर दिया और संबंधित पत्रकार के मौके पर नहीं मिलने पर उसके दिव्यांग भाई के साथ मारपीट की.पीड़ित दिव्यांग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.वहीं इस घटना की जिले के अन्य पत्रकारों ने निंदा की है और पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.


मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय पत्रकार संदीप कुमार के गोला रोड स्थित घर पर दबंगों ने हमला किया है और उनके दिव्यांग भाई सिद्धार्थ के साथ मारपीट की गयी है.पीड़ित परिवार ने स्थानीय विवेक कुमार उर्फ मक्खन कुमार,विनोद कुमार व अन्य पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें