Live

गैंडा दिवस पर पटना जू पहुंचे तेजप्रताप

जानवरों को खुद से खिलाया खाना, फोटो वायरल

R
ROSHAN KUMAR JHAलेखक

PATNA- आज गैंडा दिवस है। इस अवसर पर बिहार सहित पूरे देश भर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी बीच विश्व गैंडा दिवस 2022 के अवसर पर पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान अर्थात पटना जू और इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के आपसी समन्वय से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पर्यावरण। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के माननीय मंत्री तेजप्रताप यादव शामिल हुए।

बताते चले कि वन एवं पर्यावरण विभाग के मंत्री तेज प्रताप यादव लगातार चर्चा में रहते हैं। इसी कड़ी में आज विश्व गैंडा दिवस के अवसर पर पटना जू में जाकर उसके के साथ तस्वीर खिंचवाई। वहीं जू प्रशासन को गैंडा के प्रजनन को लेकर कई जानकारी भी ली। और बता दें कि पटना में सबसे ज्यादा गैंडा की संख्या हो गई है। तेज प्रताप यादव ने उनके प्रजनन केंद्र को भी जाकर देखा और उस को खाना भी खिलाया।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें