Live

BIHAR NEWS

तेजस्वी के ‘डबल इंजन में आग’ बयान पर उपेंद्र कुशवाहा का पलटवार, बोले- राजनीतिक आधार खिसकने से ऐसी बयानबाजी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पटना : बिहार में बाढ़ और सरकार के कामकाज को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। तेजस्वी यादव के ‘डबल इंजन सरकार के दोनों इंजनों में आग लगी है’ वाले बयान पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने पलटवार किया है।

सासाराम में पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री की जयंती कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके राजनीतिक आधार में लगातार कमी आ रही है। कुशवाहा ने आरोप लगाया कि इसी वजह से तेजस्वी इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी के कलेजे पर सांप लोट रहा है।

दरअसल, तेजस्वी यादव ने हाल में बिहार में आई बाढ़ को लेकर सरकार पर सवाल उठाए थे। उन्होंने राहत और बचाव कार्यों के साथ केंद्र से मिलने वाली सहायता को लेकर भी सरकार को घेरा था। इसी दौरान उन्होंने एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए ‘डबल इंजन’ के दोनों इंजनों में आग लगने की बात कही थी।

उपेंद्र कुशवाहा ने बख्तियारपुर चुनाव परिणाम का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वहां एनडीए को भी हार का सामना करना पड़ा, लेकिन विपक्षी गठबंधन के प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई। यह आंकड़ा बताते हुए कुशवाहा ने इसे विपक्ष की राजनीतिक स्थिति से जोड़कर देखा।

बिहार की आर्थिक स्थिति पर पूछे गए सवाल पर कुशवाहा ने कहा कि उन्हें फिलहाल इसकी पूरी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव होता रहता है और सरकार बाढ़, सुखाड़ समेत राज्य की समस्याओं पर काम कर रही है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें