Live

शाह के सवाल पर बिहार में सियासी बवाल

भड़के तेजस्वी यादव, कहा : सिर्फ झूठ बोलना इनका काम, हिम्मत है तो...

P
Prasoon Pandeyलेखक

PATNA :मुजफ्फरपुर की रैली में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा जातीय गणना को छलावा करार दिए जाने के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है। इस मामले पर अब डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मोर्चा खोल दिया है और बीजेपी के 'चाणक्य' पर तीखा पलटवार किया है।

तेजस्वी यादव का पलटवार

बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अमित शाह के बिहार दौरे पर सवाल खड़े किए और कहा कि सिर्फ और सिर्फ झूठ बोलना और जनता को ठगना इनलोगों का काम रह गया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि जातीय गणना को लेकर वे सवाल खड़े कर रहे हैं लेकिन उन्हें बताना चाहिए था कि उनके कितने OBC मुख्यमंत्री हैं।

इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने कहा कि जातीय गणना को लेकर बीजेपी के नेता कुछ भी बोल नहीं पा रहे हैं। अगर हिम्मत है तो पूरे देश में जातीय गणना कराकर दिखा दें। केन्द्र सरकार जनता से किए वादे को पूरा करे।

शाह के सवाल पर बिहार में सियासी बवाल

गौरतलब है कि मुजफ्फरपुर के पताही में अमित शाह ने विशाल रैली को संबोधित करते हुए जातीय गणना को छलावा करार दिया था और कहा था कि वे बिहार में पिछड़ा समाज को यह बताने आए है कि लोग ‘I.N.D.I.A’ गठबंधन के झांसे में न आए। बिहार में जब जातीय गणना हुई थी, उस वक्त CM नीतीश कुमार के साथ NDA की सरकार में BJP भी शामिल थी लेकिन बाद में लालू प्रसाद के दबाव में सर्वेक्षण से OBC समाज को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने हमेशा से पिछड़ा वर्ग को सम्मान देने का काम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट में 27 मंत्री OBC है। बीजेपी सरकार में OBC कमीशन को संवैधानिक मान्यता दी गई। उन्होंने बिहार में जातीय सर्वेक्षण को छलावा देते कहा कि जब BJP ने बिहार में जातीय सर्वेक्षण कराने पर सहमति दी थी तो मालूम नहीं था कि लालू प्रसाद के दबाव में यादव-मुस्लिमों की संख्या को बढ़ाकर दिखाने की कोशिश की जाएगी।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें