शिक्षकों के आंदोलन से CM नीतीश चिंतित
मॉनसून सत्र के बाद शिक्षक नेताओं से करेंगे बात, विधान परिषद में जमकर हुआ हंगामा
NEWS DESK :राजधानी पटना के गर्दनीबाग में शिक्षकों का धरना-प्रदर्शन हो रहा है, जहां हजारों की संख्या में शिक्षकों का महाजुटान हुआ है। हालांकि, इस बीच संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने बिहार विधान परिषद में बड़ा बयान दिया है और कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिक्षकों के मुद्दों को लेकर काफी गंभीर है।
विजय कुमार चौधरी का बड़ा बयान
मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि मानसून सत्र के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिक्षक नेताओं के साथ-साथ संघ के नेताओं से मुलाकात करेंगे और इस मुद्दे को सुलझाने की कोशिश करेंगे।
विधान परिषद में जमकर हंगामा
गौरतलब है कि शिक्षकों के मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आज बिहार विधानपरिषद में जमकर हंगामा किया है। बीजेपी के हंगामे को देखते हुए बिहार विधान परिषद की कार्यवाही ढाई बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
नीतीश कुमार हैं चिंतित
हालांकि इससे पहले सदन में संसदीय कार्यमंत्री विजय चौधरी ने जानकारी दी है कि नीतीश कुमार इस मामले पर बेहद चिंतित है लिहाजा वे मानसून सत्र के बाद शिक्षकों के साथ-साथ संघ के नेताओं से भी बात करेंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार इस पूरे मामले को देख रहे हैं।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।