Live

21वीं जूनियर स्टेट सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता

सुपर-6 में पहुंची सारण, पटना, बेगूसराय, नालंदा, मुंगेर और मुजफ्फरपुर की टीम

P
Prasoon Pandeyलेखक

PATNA : 21वीं जूनियर स्टेट सॉफ्टबॉल बालक-बालिका प्रतियोगिता का दूसरे दिन खेले गए मुक़ाबले में मुजफ्फरपुर के सुभंकरपुर बालक वर्ग लीग मैच में पटना ने औरंगाबाद को 8-2 से हरा दिया।

इसके साथ ही बेगूसराय ने मधुबनी को 9-3 से, मुजफ्फरपुर ने ईस्ट चंपारण को 10-01 से और सारण और मुंगेर ने अपने दोनों लीग के मुक़ाबले जीतकर सुपर सिक्स में प्रवेश किया। मुंगेर ने जमुई को 8-1 से जबकि दूसरे मुक़ाबले में मुंगेर ने समस्तीपुर को 7-4 से हराया जबकि सारण ने अपने पहले मैच में वॉकओवर वैशाली के ख़िलाफ़ मिला और दूसरे मुक़ाबले में सारण ने 11-01 विजय प्राप्त किया।

पटना के संजीत कुमार ने बेगूसराय के राकेश , मुजफ्फरपुर के धीरज कुमार, मुंगेर के पवन सिन्हा जबकि सारण के उमंग कुमार ने शानदार खेल का नमूना पेश किया, वहीं, बालिका वर्ग में मात्र 8 टीमें ही भाग ली। बालिका वर्ग में मुजफ्फरपुर, सारण, पटना, सीवान अंतिम 4 में प्रवेश कर चुकी है, सोमवार की सुबह मुकाबला होगा।

बालिका वर्ग में जाह्नवी कुमारी, अंकिता कुमारी, रेणु कुमारी, सिमरन कुमारी ने शानदार खेल का प्रदर्शन दिखाया। मुजफ्फरपुर के सचिव तनुप्रिया ने बताया कि इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण कल बालक वर्ग और बालिका वर्ग के फाइनल के बाद किया जाएगा। आज के मैच में राष्ट्रीय खिलाड़ी शिखा सोनिया, अभिषेक कुमार, तनुजा किरण, मोनू कुमार, सियुली कुमारी रंजन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें