BIHAR NEWS
स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार पहुंचे दरभंगा, स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए मांगा समर्थन
दरभंगा: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार शनिवार को दरभंगा पहुंचे. बिहार विधान परिषद चुनाव के मद्देनजर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने अपने गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में समर्थन की अपील की. सभा को संबोधित करते हुए निशांत कुमार ने कहा कि 20 साल पहले बिहार में कानून-व्यवस्था,शिक्षा और विद्यालयों की स्थिति चुनौतीपूर्ण थी. उस समय समाज में दंगे और सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं होती थी. विद्यालयों की संख्या कम थी और कई स्कूलों के भवन जर्जर थे,जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती थी.
उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 में नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद कानून-व्यवस्था,शिक्षा और सुशासन को प्राथमिकता दी गई. इसके साथ ही बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिए काम किया गया. सभा के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार सर्वेश कुमार और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार घनश्याम राय के पक्ष में मतदान करने की अपील की. उन्होंने दोनों उम्मीदवारों को विजयी बनाने के लिए मतदाताओं से समर्थन मांगा.
दरभंगा से गिरीश कुमार की रिपोर्ट-
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।