Live

BIHAR NEWS

स्वर्गीय राम बालक महतो के सम्मान में महाधिवक्ता कार्यालय स्थित हॉल का नामकरण '"राम बालक महतो स्मृति सभागार" करने हेतु 4 नवंबर को कार्यक्रम

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पटना : नये अधिवक्ताओं के लिए स्टाइपेंड योजना की शुरुआत करने तथा वर्षों तक राज्य सरकार के महाधिवक्ता रहे विख्यात वरीय अधिवक्ता स्वर्गीय राम बालक महतो के सम्मान में महाधिवक्ता कार्यालय स्थित हॉल का नामकरण '"राम बालक महतो स्मृति सभागार" करने हेतु कार्यक्रम का आयोजन 4 नवंबर, 2026 को किया जाएगा. इस कार्यक्रम का आयोजन बिहार के महाधिवक्ता एस डी संजय के देखरेख में किया जा रहा है.

इस कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य के मुख्यमंत्री और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सम्राट चौधरी करेंगे. इस मौके पर राज्य के उप मुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, पटना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस वी. कामेश्वर राव तथा राज्य के विधि मंत्री संजय सिंह टाइगर विशेष तौर पर आमंत्रित किए गए हैं.

इस कार्यक्रम में पटना हाई कोर्ट के अन्य जज, राज्य सरकार के अधिवक्ता तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे. स्वर्गीय राम बालक महतो चित्र का अनावरण अपराह्न पांच बजे किया जायेगा.

अधिवक्ताओं के लिए स्टाइपेंड योजना की शुरुआत का कार्यक्रम राजधानी पटना के ललित नारायण मिश्रा संस्थान के ऑडिटोरियम हॉल में लगभग अपराह्न साढ़े पांच बजे किया जाएगा. इस मौके पर अधिवक्ताओं को चेक का वितरण किया जाएगा.

पटना से आनंद वर्मा की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें