SVU टीम ने की बड़ी कार्रवाई : मुजफ्फरपुर के कृषि पदाधिकारी हिमांशु कुमार और उनके ड्राइवर को 50000 घूस लेते पकड़ा

Edited By:  |
svu team ne ki badi karrawai

पटना : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के मुजफ्फरपुर से है जहां विशेष निगरानी इकाई ने मंगलवार को मुजफ्फरपुर के कृषि पदाधिकारी सह प्रभारी जिला कृषि पदाधिकारी हिमांशु कुमार और उनके चालक रामबाबू राय को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है.

बताया जा रहा है किSVUकार्यालय में एक परिवादी के द्वारा यह शिकायत की गई कि आरोपी हिमांशु कुमार,अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सह प्रभारी जिला कृषि पदाधिकारी,मुजफ्फरपुर के द्वारा अपने ड्राइवर रामबाबू राय के माध्यम से खाद दुकान के जांच के नाम पर लाइसेंस कैंसिल करने का भय दिखाकर₹50,000 /रिश्वत की मांग की जा रही है. सूचना की जांच और सत्यापन कराया गया तो शिकायत सत्य पाया गया. इसके बादSVUके पुलिस उपाधीक्षक बिंदेश्वर प्रसाद और पुलिस उपाधीक्षक सुधीर कुमारएवंSVUके अन्य पदाधिकारी तथा कर्मी की एक छापेमारी धावा दल बनाई गई,जिनके द्वारा17.02.26को हिमांशु कुमार,अनुमंडल कृषि कृषि पदाधिकारी सह प्रभारी जिला कृषि पदाधिकारी,मुजफ्फरपुर और उनके ड्राइवर रामबाबू राय को₹ 50,000/रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया.

इस संबंध में SVU (विशेष निगरानी इकाई) थाना कांड संख्या 6/26 दिनांक 17.02.26 धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 यथा संशोधित 2018 दर्ज किया गया है.