Live

BIG BREAKING

स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा बयान, रिम्स-2 का जल्द होगा शिलान्यास, विश्व बैंक से 12 हजार करोड़ का कर्ज लेकर बनेगा एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल

D
Deepak Kumarलेखक

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया रिम्स-2निर्माण के पीछे का विजन,कहा- खामियां निकालने वाले निकालते रहेंगे,हम अपना काम करते रहेंगे;केंद्र से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने का भी लगाया आरोप

रांची: झारखंड में प्रस्तावित रिम्स-2 के निर्माण को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि रिम्स-2 का शिलान्यास बहुत जल्द किया जाएगा। विश्व बैंक के सहयोग से इस महत्वाकांक्षी परियोजना का निर्माण कराया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने दावा किया कि रिम्स-2 एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल होगा। उन्होंने कहा कि परियोजना को लेकर खामियां निकालने वाले अपनी बात कहते रहेंगे, लेकिन सरकार राज्य में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित करने के अपने लक्ष्य पर काम करती रहेगी।

मौजूदा रिम्स में जगह और फैकल्टी की कमी बनी वजह

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने रिम्स-2 के निर्माण के पीछे सरकार का विजन स्पष्ट करते हुए कहा कि झारखंड में पहले से रिम्स मौजूद है, लेकिन वहां जगह और फैकल्टी की कमी जैसी कई समस्याएं हैं। मौजूदा रिम्स में लगातार अलग-अलग खामियां सामने आती रही हैं। इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सरकार ने एक नए संस्थान की स्थापना का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में बढ़ती स्वास्थ्य जरूरतों को देखते हुए एक और बड़े अस्पताल की आवश्यकता महसूस की गई। इसी उद्देश्य से रिम्स-2 के निर्माण की योजना तैयार की गई है।

विश्व बैंक से 12हजार करोड़ रुपये के कर्ज का दावा

स्वास्थ्य मंत्री ने परियोजना की वित्तीय व्यवस्था को लेकर कहा कि झारखंड को केंद्र सरकार से जिस तरह का सहयोग मिलना चाहिए था, वह नहीं मिला। इसी वजह से राज्य सरकार को विश्व बैंक से 12 हजार करोड़ रुपये का कर्ज लेना पड़ा। उन्होंने दावा किया कि विश्व बैंक के सहयोग से बनने वाला रिम्स-2 एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल होगा। इसका शिलान्यास बहुत जल्द किया जाएगा।

आलोचनाओं के बीच सरकार अपने विजन पर कायम

रिम्स-2 को लेकर उठ रहे सवालों और आलोचनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि खामियां निकालने वाले अपना काम करते रहेंगे, लेकिन सरकार अपना काम करती रहेगी। उनका कहना है कि रिम्स-2 का उद्देश्य झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करना और मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। अब स्वास्थ्य मंत्री के इस बयान के बाद रिम्स-2 परियोजना के शिलान्यास, निर्माण की समयसीमा, वित्तीय व्यवस्था और अस्पताल की प्रस्तावित सुविधाओं को लेकर लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

रांंची से राहुल कुमार की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें