Live

पाकिस्तानी संगठन से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में सूरत स्पेशल ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मोहम्मद अली को किया गिरफ्तार

V
vivek pandeyलेखक

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सकरा से पाकिस्तानी संगठन से जुड़े एक संदिग्ध को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है. सूरत के स्पेशल ब्रांच की टीम ने चक अब्दुल्ला गांव से मोहम्मद अली को गिरफ्तार किया है. मोहम्मद अली के गिरफ्तारी उसके मामा के घर से हुई है. बताया गया है कि मोहम्मद अली ने भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा व उमेश्वर राणा को हत्या की धमकी दी थी. मोहम्मद अली लगातार पाकिस्तानी संगठनों के संपर्क में था.

जानकारी के अनुसार मोहम्मद अली पर कई हिंदू नेताओं को जान से मारने की धमकी और साजिश रचने का आरोप है. इसका नेटवर्क गुजरात के सूरत में रहने वाले एक मौलाना और पाकिस्तान के कट्टरपंथी सदस्यों से लगातार चल रहा था. पुलिस ने सबसे पहले इसके मोबाइल को जब्त कर जांच किया, जिससे पता चला कि वो सूरत व पाकिस्तान के सदस्यो सें लगातार अलग-अलग वाट्सएप चैटिंग और अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से कनेक्ट ने रहता था. सूरत पुलिस ने मोहम्मद अली को गिरफ्तार कर मुजफ्फरपुर कोर्ट में पेश किया. कोर्ट का आदेश मिलने के बाद पुलिस मोहम्मद अली को सूरत लेकर चली गई.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें