Live

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पैसे की डिमांड

निगरानी ने घूस लेते ASI को रंगेहाथ पकड़ा

A
Arun Chourasiaलेखक

BANKA:-निगरानी विभाग ने घूसखोर दारोगा को रंगेहाथ पकड़ा गया है.यह कार्रवाई बिहार के बांका जिला में हुई है.


मिली जानकारी के अनुसार बांका जिले के चांदन थाना में पदस्थापित सहायक अवर पुलिस निरीक्षक(ASI)मनोज कुमार पासवान एक केस में गिरफ्तारी को लेकर शिकायतकर्ता से पैसा ले रहा था जहां निगरानी की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है.


आरोपी एएसआई मनोज कुमार पासवान द्वारा केस के नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जब पैसे की मांग की गयी तो पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग से की थी.शुरूआती जांच में निगरानी विभाग ने शिकायत को सही पाया और फिर एएसआई को गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया गया.निगरानी ने 20 हजार घूस लेते मनोज कुमार पासवान को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें