Live

BIHAR NEWS

सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की सुरक्षा हटाने की घटना को एसएसजी ने बताया मानवीय भूल

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पटना : स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की सुरक्षा हटाने की घटना पर विशेष सुरक्षा दल (SSG) ने सफाई जारी की है. सोशल मीडिया के जरिए मंत्री की सुरक्षा में तैनात विशेष सुरक्षा दल के सुरक्षा कर्मियों द्वारा सुरक्षा हटाने की घटना को प्रचारित किया जा रहा था. इस मामले में एसएसजी की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर घटना को मानवीय भूल बताया गया है.

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, घटना की जांच ऑब्जर्वर द्वारा की गई. जांच के दौरान पाया गया कि विशेष सुरक्षा दल (Special Security Group) के सुरक्षा कर्मियों द्वारा सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुरूप कार्य किए जाने के क्रम में मानवीय भूल के कारण यह घटना हुई.

एसएसजी ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की सुरक्षा हटाने की घटना किसी जानबूझकर की गई कार्रवाई का परिणाम नहीं थी, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था के दौरान हुई एक मानवीय त्रुटि थी. जांच में इसी बात की पुष्टि होने का दावा किया गया है.

प्रेस विज्ञप्ति में यह भी उल्लेख किया गया है कि स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को कुछ महीने पूर्व तक विशेष सुरक्षा दल की ओर से सुरक्षा प्रदान की गई थी. मंत्री को पिछले करीब दो दशक तक एसएसजी के जरिए सुरक्षा उपलब्ध कराई गई थी.

विशेष सुरक्षा दल, बिहार की ओर से जारी इस स्पष्टीकरण के बाद सोशल मीडिया पर सुरक्षा हटाए जाने को लेकर उठ रहे सवालों पर अपना पक्ष रखा गया है. एसएसजी ने जांच के निष्कर्ष के आधार पर घटना को मानवीय भूल बताया है और सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत काम करने के दौरान हुई त्रुटि की जानकारी सार्वजनिक की है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें