Live

सुपौल में पुल का स्लैब गिरने से बड़ा हादसा मामला

मृतक के परिजनों को मिला 10 लाख रुपये का चेक

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

सुपौल : बिहार के सुपौल में कोसी नदी पर भेजा-बकौर के बीच निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से बड़ा हादसा हो गया. हादसे में 1 मजदूर की मौत हो गई. घटना के बाद मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये का चेक सौंपा गया है.

आपको बता दें कि सुपौल में भेजा-बकौर के बीच मरीचा गांव के पास शुक्रवार की सुबह निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिर गया. हादसे में 1 मजदूर की मौत हो गई. वहीं कई लोग घायल बताये जा रहे हैं. डीएम और एसपी घटना स्थल पर पहुंचे हुए हैं. घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है. मरीचा गांव के पास पुल का निर्माण कार्य चल रहा था. इसी दौरान ये हादसा हो गया. घटना के बाद एडीएम राशिद कलीम अंसारी ने मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये का चेक सौंपा है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें